हरियाणा : मौसम में फिर से बदलाव शुरू, राज्य में 15 अगस्त तक बारिश के आसार

चंडीगढ़ : हरियाणा राज्य में मौसम में आगामी 24 घंटो के दौरान फिर से बदलाव होने वाले है। क्योकि मानसून का दौर फिर से शुरू होगा और इस दौरान अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। 15 अगस्त तक हरियाणा राज्य के अम्बाला, महेन्दरगढ़, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, फरीदाबाद समेत अन्य कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश एवं तेजी हवाओ की गतिविधिया के आसार है। मानसून की रफ़्तार फिर से तेज होने के साथ साथ हरियाणा राज्य में इसका असर शुरू हो जायेगा। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।

हरियाणा में मौसम शुष्क

पिछले एक सप्ताह से हरियाणा राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ था। लेकिन आगामी 24 घंटो के दौरान अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधिया फिर से शुरू होने वाली है लेकिन ये 15 अगस्त तक जारी रह सकती है। इसके बाद धीरे धीरे बारिश की गतिविधिया कम होने की संभावना है। मौसम के शुष्क रहने के आसार है। फ़िलहाल बाजरे की फसल के लिए धुप काफी जरुरी है। और 16 अगस्त के बाद फिर से तेज धूप का असर देखने को मिलेगा। आपको बता दे की इस बार हरियाणा राज्य में बारिश सामान्य से अधिक हो चुकी है। हालाँकि कुछ जिलों में बारिश औसत या इससे कम रही है। जिसमे जींद, कैथल जैसे जिले शामिल है।

हरियाणा के जिलों में तापमान

राज्य के अलग अलग हिस्सों में तापमान में लगातार बदलाव जारी है। भिवानी एवं सिरसा में 27 डिग्री के करीब तापमान दर्ज हुआ है। जबकि अम्बाला एवं हिसार क्षेत्र में 25 डिग्री के करीब तापमान दर्ज किया गया है। लेकिन नूह, महेंद्रगढ़ में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। आज जींद, कैथल, चंडीगढ़, अम्बाला, पंचकूला समेत यमुनानगर के अलग अलग हिस्सों में तेजी हवाओ के साथ वज्रपात एवं बारिश की गतिविधिया शुरू हो सकती है। हवाओ की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

देश के अन्य हिस्सों में बारिश

हरियाणा राज्य के साथ साथ भारत के पूर्वोत्तर एवं उत्तर पश्चिमी राज्यों , उप हिमालय क्षेत्रों, सिक्किम एवं अन्य कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधिया लगातार जारी है। वही पर 15 अगस्त के बाद राजस्थान राज्य के पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधिया तेज होने के आसार बन रहे है। बंगाल खाड़ी क्षेत्र से आने वाली पूर्वी हवाओ के सक्रिय होने से इसका प्रभाव राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के साथ साथ पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों में देखने को मिलेगा। 15 से 16 अगस्त के दौरान भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है ।

News End

Click here to read more news in this category: Haryana News

Haryana24Live

हरियाणा की हर छोटी बड़ी खबर के लिए आपका साथी हरियाणा24लाइव रोजाना आपके लिए सटीकता के साथ में ख़बरों को प्रकाशित करता है। हरियाणा24लाइव के पूरी टीम हमेशा विश्वसनीय ख़बरों के स्त्रोत और आधिकारिक सूत्रों से ख़बरों की पुष्टि होने के बाद ही ख़बरों को प्रकाशित करती है। आप हमसे सम्पर्क करने के लिए ईमेल कर सकते है - haryana24live @gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *