सोना चाँदी में महंगाई की मार, देखे सराफा बाजारों में आज क्या हलचल रही है

Gold : देश में शादी ब्याज एवं त्योहारो का सीजन जारी है और भारत देश में इन सीजन के दौरान आभूषण एवं अन्य कार्यो के लिए सोना चाँदी की मांग जबरदस्त होती है। और वही पर दूसरी और अभी के समय में देश विदेश में चल रहे रणनीतिक बदलावों की वजह से भी सोना चाँदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। और इसका परिणाम ये है की देश में सोना चाँदी की कीमते काफी ऊपर आ चुकी है।

सोना चाँदी में महंगाई की मार

शादी ब्याह या त्योहारो के लिए सोना चाँदी की खरीदारी करना अभी के समय में जेब पर भारी पड़ रहा है और उसका कारण ये भी है की अभी मांग जबरदस्त है और अधिक मांग होने से सराफा बाजारों में लगातार कीमते बढ़ रही है। आज भी MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत 99,735 प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 92,900 प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है। जबकि आज 18 कैरेट सोने की कीमत MCX पर 74,860 प्रति 10 ग्राम के आसपास रही चल रही है। जबकि चाँदी की कीमत MCX पर 110,224 प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (प्रति ग्राम)

देश के अलग अलग शहरों में सोना चाँदी की कीमत में मामूली बदलाव जरूर देखने को मिला है। आज राजधानी दिल्ली में 10142 प्रति ग्राम पर रही है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9290 रु एवं 18 कैरेट सोने की कीमत 7607 रु प्रति ग्राम के करीब रही है। वही पर जयपुर शहर में भी कीमत में मामूली बदलाव हुआ है। आज 24k सोने की कीमत जयपुर शहर में 10150 रु प्रति ग्राम के हिसाब से चल रही है। वही पर 22 कैरेट सोने 9305 रु प्रति ग्राम के हिसाब से रही है।

चेन्नई में 24k सोना 9755 एवं 22 कैरेट सोना 9290 रु के करीब ही रही है। वही बंगलौर में 24 कैरेट सोने की कीमत 9875 प्रति ग्राम पर रही है। अन्य शहरों के मुकाबले बंगलोर एवं लखनऊ शहर में सोना चाँदी की कीमत में हल्की कटौती रही है। आपको जानकारी के लिए बता दे की यहाँ जो कीमत दी गई है। वो खुरदरा कीमत है और इनमे GST या अन्य प्रकार के कोई शुल्क शामिल नहीं है।

क्यों बढ़ रही है सोना चाँदी की कीमत

पिछले 2 महीनो के दौरान भारत में लगातार त्योहारी सीजन के साथ साथ शादी ब्याज का सीजन भी बना हुआ है। जिससे लगातार सोने चाँदी के आभूषण एवं अन्य वस्तुओ की मांग चल रही है। और इससे आपूर्ति का दवाब आने से कीमतों में उछाल आना स्वभाविक है। हालाँकि मांग अधिक होने के साथ साथ अभी के समय में दुनिया में चल रहे नीतियों में बदलाव एवं नई नीतियों के लागु होने से भी कीमतों में असर देखने को मिल रहा है। 22 एवं 18 कैरेट सोने की मांग देश में सबसे अधिक है क्योकि इनसे आभूषण निर्माण का कार्य होता है।

Note : यहाँ पर केवल जानकारी दी गई है। खरीदारी से पूर्व आपको नजदीकी जवेलर्स से जानकारी लेनी चाहिए।

News End

Click here to read more news in this category: News

Haryana24Live

हरियाणा की हर छोटी बड़ी खबर के लिए आपका साथी हरियाणा24लाइव रोजाना आपके लिए सटीकता के साथ में ख़बरों को प्रकाशित करता है। हरियाणा24लाइव के पूरी टीम हमेशा विश्वसनीय ख़बरों के स्त्रोत और आधिकारिक सूत्रों से ख़बरों की पुष्टि होने के बाद ही ख़बरों को प्रकाशित करती है। आप हमसे सम्पर्क करने के लिए ईमेल कर सकते है - haryana24live @gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *