राखी पर क्यों मिलेगा 250 रुपए का बोनस, जाने क्या है लाड़ली बहन योजना का नया अपडेट?

मध्य प्रदेश राज्य में सरकार के द्वारा महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहन योजना को लागु किया हुआ है और ये योजना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई थी। अब तक इस योजना के तहत करोड़ो रु की राशि इस योजना के तहत हर महीने 10 तारीख के आसपास प्रदेश में लाड़ली बहन योजना के लाभार्थियों को जारी की जाती है। और कुछ खास मौको पर सरकार की तरफ से इन लाड़ली बहन योजना लाभार्थियों को बोनस की सुविधा भी दी जाती है। जैसे की रक्षाबंधन या फिर दिवाली होली के अवसर पर अतरिक्त पैसे जारी किये जाते है।

रक्षाबंधन के मौके में मिलेंगे 1500 रु

लाड़ली बहन योजना के तहत प्रदेश में करोड़ो लाभार्थी को रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार की तरफ से 250 रु का रक्षाबंधन शगुन भी दिया जायेगा। जिसे इस बार लाभार्थियों महिलाओ को 1500 रु की राशि मिलेगी। यानि की 1250 रु की क़िस्त राशि के साथ 250 रु का बोनस मिलेगा। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत महिलाओ को स्पेशल शौगात जारी की है।

इस बार इस योजना के तहत 1500 रु की राशि महिलाओ के खाते में 7 अगस्त 2025 को जारी होने वाली है। वैसे 10 तारीख के आसपास हर महीने लाभार्थियों को राशि जारी होती है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन के कारण समय से पहले राशि जारी की जाने वाली है। साल 2023 से शुरुआत के बाद प्रदेशः में एक करोड़ से अधिक महिलाओ को हर महीने 1250 रु की राशि जारी होती रही है। जिससे इन महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूती बनी है।

क्या 3000 रु तक हो पायेगी इस योजना की राशि

जब इस स्कीम को शुरू किया गया था तो कहा गया था की धीरे धीरे इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को सरकार 3000 रु तक कर सकती है। और शुरू में इस योजना के तहत 1000 रु की राशि से शुरू किया गया था और इसमें एक बार 250 रु की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। और अभी तक सरकार या किसी भी महकमे की तरफ से ऐसी कोई अपडेट नहीं है की इस योजना के तहत राशि में बढ़ोतरी होने वाली है।

हालाँकि सरकार ने इसमें बढ़ोतरी को लेकर जो बाते योजना की शुरुआत में कही थी। वो धीरे धीरे पूर्ण जरूर हो सकती है। फ़िलहाल इसके लिए कोई घोषणा या प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। इस महीने की 7 तारीख को 1500 रु की राशि महिलाओ के खाते में जमा होने वाली है। तो रक्षाबंधन पर महिलाओ को एक अच्छा उपहार मिलेगा।

News End

Click here to read more news in this category: News

Haryana24Live

हरियाणा की हर छोटी बड़ी खबर के लिए आपका साथी हरियाणा24लाइव रोजाना आपके लिए सटीकता के साथ में ख़बरों को प्रकाशित करता है। हरियाणा24लाइव के पूरी टीम हमेशा विश्वसनीय ख़बरों के स्त्रोत और आधिकारिक सूत्रों से ख़बरों की पुष्टि होने के बाद ही ख़बरों को प्रकाशित करती है। आप हमसे सम्पर्क करने के लिए ईमेल कर सकते है - haryana24live @gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *