MSP में कई गुणा बढ़ौतरी, जानिए कौन-सी फसलों के दाम बढ़े – MSP 2025 New Rates

MSP 2025 New Rates – देश के सभी किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है क्योंकि सरकार ने 2025 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ौतरी करके किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके अलावा सरकार ने किसानों के लिए कई अलग अलग योजनाओं को भी शुरू किया है जिसके चलते अब किसानों को काफी तगड़ा मुनाफा होने वाला है। किसानों को उनकी सभी फसलों के अब सही दाम मिलने वाले है।

सरकार की तरफ से दाम बढ़ाने और योजनाओं को शुरू करने के पीछे का मकसद साफ़ है की सरकार किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फल देना चाहती है ताकि उनके परिवार का गुजारा अच्छे से हो सके और उनके बच्चे को अच्छी शिक्षा मिल सके। इसके अलावा MSP में बढ़ौतरी के बाद में अब किसानों अधिक दामों पर अपनी फसलों को बेच पाएंगे। आइये जानते है की कौन कौन सी योजनाओं को सरकार ने शुरू किया है और कौन कौन सी फसलों में अब आपको कितना न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने वाला है।

MSP 2025 New Rates में क्या क्या बदलाव हुआ है?

किसान भाइयों 2025-26 के लिए खरीफ फसलों के MSP में सरकार की तरफ से बढ़ौतरी की गई है और ये फैसला सरकार ने जून 2025 में ही ले लिया था। इस बार सरकार ने देश भर के किसानों के लिए खरीफ की फसलों में से 14 फसलों की MSP में बढ़ौतरी की है जिससे किसानों को काफी लाभ मिलने वाला है।

इसके अलावा सरकार की तरफ से किसानों को ये भरोसा दिलाया गया है की उनकी खेती में जो भी लगत आती है उससे 50 फीसदी अधिक फसलों के रेट सरकार उनको देने वाली है। अभी की गई इस बढ़ौतरी में सरकार ने बाजरा, मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन और मक्का जैसी प्रमुख फसलों के दाम बढ़ाये गए है। आइये जानते है सभी फसलों के नए रेट अब क्या क्या आपको मिलने वाले है।

फसल प्रकार MSP बढ़ोतरी 2025 (₹/क्विंटल)
नाइजरसीड (रामतिल) ₹850
रागी ₹610
कपास (मीडियम स्टेपल) ₹575
तिल ₹560
मक्का ₹180
बाजरा ₹160
ज्वार ₹340
धान ₹75
अरहर (तूर दाल) ₹460
मूंग ₹90
उड़द ₹410
मूंगफली ₹490
सूरजमुखी ₹450
सोयाबीन ₹445

दोस्तों जिन फसलों के MSP बढ़ाये गए है ये उन राज्यों के किसानों को अधिक लाभ देने वाले है जहाँ पर ये सभी फैसले अधिक बुवाई की जाती है। इसमें से उत्तरप्रदेश के अलावा राजस्थान, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। इधर हरियाणा और पंजाब में गेहूं और सरसों के अलावा धान की खेती अधिक होती है इसलीये यहाँ के किसाओं को कम लाभ मिलने वाला है।

MSP का फायदा किसानों को कैसे मिलेगा जानिए

किसान भाइयों सरकार की तरफ से जिले के हिसाब से सभी मंडियों में किसानों की फसलों को MSP पर खरीदारी करने के लिए कई अलग अलग केंद्र बनाये जाते है और सभी किसानों अपनी फसलों को उन केंद्रों पर ले जाकर बेच सकते है। सभी किसान अपनी फसलों का रजिस्ट्रशन करने के बाद में इन केंद्रों पर MSP पर निर्धारित रेट में बिक्री करके अपनी फसलों के दाम को नगद ले सकते है या फिर उनके बैंक अकाउंट में तुरंत ट्रांसफर कर दिया जाता है। अगर आपको अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन करना है तो इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ब्यौरा दर्ज कर सकते है।

कौन कौन सी योजनाओं को सरकार ने किसानों के लिए चलाया है?

भारत की केंद्र सरकार की तरफ से कई इसी योजनाओं को पिछले कुछ सालों में शुरू किया है जिनके जरिये किसानों को आर्थिक मदद भी मिल रही है। आइये जानते है की कौन कौन सी योजनाएं है जो इस समय सरकार की तरफ से देश के किसानों के लिए चलाया जा रहा है।

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
  • ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार)

निष्कर्ष

सरकार की तरफ से MSP पर 14 फसलों के रेट बढ़ाये जाने के बाद में देश के किसानों को काफी तगड़ा लाभ मिलने वाला है। इसकी वजह से किसानों की आर्थिक परिस्थितियां काफी अच्छी होने वाली है और अधिक पैसे मिलने के बाद में उनके बच्चे अच्छी शिक्षा ले सकते है। अगर आपने अभी तक ऊपर दी गई सरकार की इन योजनाओं का लाभ नहीं लिया है तो आपको इनके लिए जल्द से जल्द आवेदन का काम पूरा करना चाहिए। धन्यवाद

News End

Click here to read more news in this category: News

Haryana24Live

हरियाणा की हर छोटी बड़ी खबर के लिए आपका साथी हरियाणा24लाइव रोजाना आपके लिए सटीकता के साथ में ख़बरों को प्रकाशित करता है। हरियाणा24लाइव के पूरी टीम हमेशा विश्वसनीय ख़बरों के स्त्रोत और आधिकारिक सूत्रों से ख़बरों की पुष्टि होने के बाद ही ख़बरों को प्रकाशित करती है। आप हमसे सम्पर्क करने के लिए ईमेल कर सकते है - haryana24live @gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *