हरियाणा में जल्द CET से होगी भर्ती, 50 हजार खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी

हरियाणा में लगभग 50 हजार पदों के लिए सरकार जल्द भर्ती करने वाली है और ये भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के जरिये होने वाली है। सरकार ने इसके लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है और अब विभागों से खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी गई है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को प्रदेश के अलग अलग विभागों से अभी तक 10 हजार पदों की मांग मिल चुकी है जिनमे हरियाणा पुलिस में करीब 5600 सिपाही की मांग की गई है और लगभग 750 स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों की मांग की गई है।

प्रदेश सरकार इसको लेकर अब तेजी के साथ में काम कर रही है और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह के अनुसार सभी विभागों से जानकारी जुटाई जा रही है और जानकारी के अनुसार जल्द भी खाली पड़े पदों पर भर्ती होगी।

आपको याद होगा की भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में 5 साल की अवधी में प्रदेश में 2 लाख नौकरी देने का वादा किया था और बताया जा रहा है की आगामी दिनों में होने वाली ये भर्ती उसी प्लान का हिस्सा हो सकती है। पीछे कुछ दिन पहले हुई CET Exam को पास करने वाले जितने भी उम्मीदवार होंगे उनकी अगली परीक्षा का शेड्यूल भी ऐसी भर्ती के आधार पर तैयार किया जायेगा।

News End

Click here to read more news in this category: Haryana News

Haryana24Live

हरियाणा की हर छोटी बड़ी खबर के लिए आपका साथी हरियाणा24लाइव रोजाना आपके लिए सटीकता के साथ में ख़बरों को प्रकाशित करता है। हरियाणा24लाइव के पूरी टीम हमेशा विश्वसनीय ख़बरों के स्त्रोत और आधिकारिक सूत्रों से ख़बरों की पुष्टि होने के बाद ही ख़बरों को प्रकाशित करती है। आप हमसे सम्पर्क करने के लिए ईमेल कर सकते है - haryana24live @gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *