RRB NTPC का एग्जाम होने वाला है शुरू, देखे कहा से मिलेगा एडमिट कार्ड

RRB NTPC Admit Card : रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से काफी समय पहले आवेदन मांगे गए थे जिसमे नॉन टेक्निकल पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया गया था और उसके लिए अब 7 अगस्त से एग्जाम प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए RRB NTPC admit card जारी हो रहे है। जिन युवाओ ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वो लोग https://rrb.digialm.com के जरिये एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

आपको बता दे की RRB की तरफ से NTPC के लिए कुल 3445 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके लिए अब एग्जाम शुरू हो रहे है। ये एग्जाम 9 सितम्बर तक चलने वाले है। चरणबंध तरीके से एडमिट कार्ड एवं एग्जाम शेडूअल जारी किया जा रहा है। आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है।

RRB NTPC admit Card कैसे निकाले

जिन लोगो ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया हुआ है वो लोग आसानी से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से एडमिट कार्ड निकाल सकते है। इसके लिए आपको स्टेप by स्टेप जानकारी दी जा रही है।

  • सबसे पहले आपको https://rrb.digialm.com//EForms/configuredHtml/2667/95125/login.html वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ पर आपको अपने एप्लीकेशन नंबर दर्ज करने है। जो आप अपने आवेदन फॉर्म पर देख सकते है।
  • इसके बाद आपको अपनी जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • अंतिम स्टेप में आपको कैप्चा कोड भरना होगा और सबमिट करना है।
  • आपको एडमिट कार्ड यहाँ पर दिखाई देगा, जिसको आप प्रिंट कर सकते है।

3 शिफ्टों में होगा एग्जाम

RRB NTPC के लिए हो रहे एग्जाम 3 शिफ्टों में आयोजित होंगे। इसमें पहली शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक एग्जाम आयोजित होंगे और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक एग्जाम होंगे और तीसरी शिफ्ट में एग्जाम शाम के 4:30 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित होंगे।

जिन लोगो का एडमिट कार्ड आ चूका है। उनको अपने सभी जरुरी दस्तावेज जैसे की आधार कार्ड, फोटो को साथ रखना होगा , और समय पर एग्जाम सेण्टर पर पहुंचना होगा। अपने साथ दो आईडी कार्ड रखना अच्छा रहेगा। इसमें वोटिंग कार्ड , आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस रख सकते है।

कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा

RRB NTPC के पहले चरण में परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। जिसका समय 90 मिनट का होगा और कुल 100 प्रश्न शामिल होंगे। इसमें सामान्य जागरूकता , मैथ, रीजनिंग और अन्य सब्जेक्ट के सवाल शामिल होंगे। इसके बाद CB2 होंगे जो की कम्प्यूटर आधारित होगा और इसके बाद कौशल परीक्षण जैसे टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रिया शामिल होंगी।

News End

Click here to read more news in this category: News

Haryana24Live

हरियाणा की हर छोटी बड़ी खबर के लिए आपका साथी हरियाणा24लाइव रोजाना आपके लिए सटीकता के साथ में ख़बरों को प्रकाशित करता है। हरियाणा24लाइव के पूरी टीम हमेशा विश्वसनीय ख़बरों के स्त्रोत और आधिकारिक सूत्रों से ख़बरों की पुष्टि होने के बाद ही ख़बरों को प्रकाशित करती है। आप हमसे सम्पर्क करने के लिए ईमेल कर सकते है - haryana24live @gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *